रांची| संत निरंकारी मिशन के सैकड़ों स्वयंसेवक सेवादारों ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत रविवार को अरगोड़ा तालाब और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन प्रोजेक्ट अमृत के तहत 22 फरवरी को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजापिता के सानिध्य में अमृत परियोजना के तहत पूरे देश में तालाबों और जलाशयों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाता है।


