रांची | बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में रविवार को बैठक समिति के अध्यक्ष जयंत झा की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक मार्च को समिति के कार्यालय में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में रांची के विधायक सीपी सिंह व निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। होली मिलन समारोह में बिनोद कुमार मंडल की पूरी टीम द्वारा रंगारंग फगुआ गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। मिथिला के पारंपरिक व्यंजन जैसे भूजल चुरा, तरल माछ, मालपुआ, ठंडई और भांग आदि की विशेष व्यवस्था रहेगी।


