डीएसपीएमयू : कुलपति चयन के लिए इंटरैक्शन

रांची । राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में अहम माने जा रहे कुलपति पद की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में रविवार को अभ्यर्थियों का इंटरैक्शन आयोजित किया गया। इस प्रक्रिया में करीब दो दर्जन शिक्षाविद शामिल हुए। खास बात यह रही कि दो को छोड़कर अधिकांश उम्मीदवार दूसरे राज्यों से थे। सूत्रों के अनुसार इंटरैक्शन में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक दृष्टि, प्रशासनिक अनुभव और विश्वविद्यालय के विकास को लेकर उनकी रूपरेखा पर मंथन हुआ। इधर, रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति के लिए 21 फरवरी को प्रस्तावित इंटरैक्शन अचानक स्थगित कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *