कैंप में 41 मरीजों का मुफ्त इलाज

रांची । भोलेनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सुंडील मनातू की ओर से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पटेल मेडिकल, चटकपुर बाजार में आयोजित हुआ, जहां सभी प्रकार की बीमारियों की जांच, परामर्श और दवा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 41 मरीजों का मुफ्त इलाज कर दवाइयां दी गईं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था एवं प्रसवपूर्व देखभाल, मासिक धर्म संबंधी विकार, एंडोमेट्रियोसिस, पीसीओएस तथा बांझपन (आईवीएफ) से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *