रांची | बीआईटी मेसरा में चल रहे चंदन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तरायण टस्कर्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से पीएसएस टीम को हरा दिया। उत्तरायण टस्कर्स के आदर्श 27 रन बनाकर और 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। टीम के कप्तान जितेन्द्र ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत, अभ्यास और एकजुटता का परिणाम है।


