दंतेवाड़ा| जिले में आयुष अस्पताल सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं, जिले के कुआकोंडा में सबसे ज्यादा अव्यवस्था बनी हुई है। कुआकोंडा के आयुष अस्पताल में कोई कर्मचारी ही नहीं रहता है, आसपास के लोगों ने बताया सुबह अस्पताल खोलकर चले जाते हैं और शाम को 5 बजे फिर कर्मचारी अस्पताल का गेट बंद करने पहुंचते हैं। कुआकोंडा आयुष अस्पताल का पहले महीनों इसका ताला ही नहीं खुलता था, शिकायत के बाद अब कर्मचारियों ने नया कारनामा शुरू कर दिया है, सुबह 9 बजे समय से अस्पताल खोल कर्मचारी गायब हो जाते हैं और शाम को फिर आते हैं अस्पताल बंद करने, कुआकोंडा आयुष अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बना हुआ है, जहां एक भी मरीज को इस अस्पताल से लाभ नही मिल रहा है आयुष अस्पताल में दवाइयां खराब हो रहीं हैं। -महेश नाग, दंतेवाड़ा


