दुर्गूकोंदल मेले की तैयारी को लेकर हुई बैठक

दुर्गूकोंदल| ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल में वार्षिक मेला मड़ई के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में ग्राम गायता मानूराम दुग्गा, ग्राम पटेल लालजीराम दुग्गा, सरपंच शकुंतला नरेटी और उपसरपंच तामेश्वरी जैन मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया, कि चार दिवसीय वार्षिक मेला का भव्य आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा। यह मेला आसपास के गांवों के लोगों के लिए आस्था, मनोरंजन और सामाजिक मेल-मिलाप का प्रमुख केंद्र हैं। बैठक में मेला स्थल की सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत और प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। मेले को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ग्रामवासियों को जिम्मेदारियां सौंपने का फैसला लिया। सरपंच शकुंतला नरेटी ने कहा वार्षिक मेला गांव की सांस्कृतिक पहचान है और इसे सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। उपसरपंच तामेश्वरी जैन ने स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। बैठक में वीरसिंह दुग्गा, भूपेंद्र दुग्गा, अशोक जैन, महात्मा दुग्गा, नरेंद्र जैन, जगन्नाथ कोमरा, कृष्ण नागवंशी, मंगिया यादव, दशरथ दुग्गा, अशोक कोमरा, पवन कोमरा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *