वनभूमि पर अफीम की खेती करते एक गिरफ्तार, 2226 पौधे बरामद

भास्कर न्यूज | बारां जिले के पाली थाना पुलिस ने शनिवार शाम को एक जने को वन भूमि में सरसों की खेती के बीच अफीम की फसल उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से अफीम के 2226 पौधे बरामद किए है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पाली थानाधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज के नेतृत्व में आंबेह गुना निवासी धन्नालाल पुत्र आशाराम बंजारा को ग्राम जाला माल में स्थित वन भूमि पर सरसों की फसल के बीच में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए पकड़ा है। जहां अफीम के पौधे में चीरा लगे डोडा, सफेद फूल, कलियां सहित 2226 पौधे बरामद किए गए है। मौके पर कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बरामद पौधों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। आरोपी ने डोडा पर चीरा लगाकर अफीम दूध भी निकाल लिया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *