होली पर शराब दुकान खोलने के विरोध में प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | कवर्धा होली के दिन शराब दुकानें खुले रखने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विष्णु देव साय और विजय शर्मा का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि होली पर शराब दुकानें खोलना समाज विरोधी निर्णय है। सरकार को त्योहारों की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, लेकिन राजस्व के लालच में जनता की भावना की अनदेखी की जा रही है। नवीन जायसवाल ने 21 फरवरी को शनि देव मंदिर और हनुमान मंदिर में अज्ञात तत्वों द्वारा मूर्तियों के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाती है। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर चेतावनी दी कि यदि शराब नीति में सुधार और कानून व्यवस्था मजबूत करने के कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कायर्क्रम में ममता चंद्राकर पूर्व विधायक, गोपाल चंद्रवंशी, वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, मणिकांत त्रिपाठी, नारायणी टेंडरे, सौखी साहू,चेतन वर्मा, घनश्याम साहू, संतोष यादव, नीलकंठ साहू, कलीम खान, मनीष शर्मा, विकास केशरी, तुकाराम चंद्रवंशी, चोवा साहू, महेंद्र कुंभकार, गुरुदत्त शर्मा, खोरबहरा साहू, विनय वैष्णव, सतीश सिंह, रोमी खनूजा, मुरीद चंद्रवंशी, प्रमोद पात्र, जयंत जायसवाल, नरेंद्र मानिकपुरी, राजेंद्र साहू,लखन राजपूत, वाल्मीक वर्मा, आकाश केसरवानी, शारदा सोनवानी, पूर्णिमा चंद्राकर मौजूद रहे। अपराध बढ़ने की आशंका महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत ने आशंका जताई कि होली के दिन शराब की खुली बिक्री से झगड़े, मारपीट, सड़क दुर्घटनाएं और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। ब्लॉक अध्यक्ष छबि वर्मा ने कहा कि हत्या, लूट और चाकूबाजी की घटनाओं से जनता पहले ही परेशान है, ऐसे में यह निर्णय स्थिति को और खराब करेगा। शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जब धार्मिक स्थल सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *