कवर्धा| शहर में पहले से विकसित उद्यानों के रखरखाव पर नगर पालिका का पर्याप्त ध्यान नहीं है। नियमित सफाई, हरियाली संरक्षण, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध की कमी के कारण कई उद्यान अपनी उपयोगिता खोते जा रहे हैं। यदि इसे विकसित किया जाए तो शहरवासियों को सुविधा होगी। रेवाबंध तालाब परिसर, रानी झांसी बालोद्यान और ऊर्जा पार्क जैसे प्रमुख स्थल उपेक्षित हैं। वहीं अटल उद्यान खत्म हो चुका है।


