हाईवे किनारे वाहनों को खड़ा कर रहे, हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा

कवर्धा| सड़क किनारे या सड़कों पर खड़े भारी वाहन बड़े हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। रात के अंधेरे में बिना रिफ्लेक्टर, इंडीकेटर और पार्किंग लाइट के खड़े ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहन अन्य वाहनों के लिए यमदूत साबित हो रहे हैं। चालक हाईवे या मुख्य सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करके वहीं सो जाते हैं। कई बार वाहन खराब होने पर भी उसे बिना किसी चेतावनी संकेत के सड़क पर ही पार्क कर दिया जाता है। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। – नितेश साहू, कवर्धा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *