मन की बात जन-जन से संवाद करने का सशक्त माध्यम है

भास्कर न्यूज | बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, बूथ नंबर 28 में रविवार को रेडियो के माध्यम से पीएम के मन की बात, का 130वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन में देश की प्रगति, जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं के प्रेरणादायक प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। मन की बात जन-जन से संवाद का सशक्त माध्यम है, जो नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रसारण सुना तथा देशहित में अपने योगदान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और अंत में सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *