भास्कर न्यूज | बेमेतरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूषण एक्का ने थाना चंदनू का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना की जब्त माल, मालखाना, विभिन्न रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई। थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया। एसडीओपी ने बीट आरक्षकों को अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थ और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने कहा। निगरानी बदमाशों, गुंडों और सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत नजर रखने, लंबित अपराध, मर्ग, गुमशुदगी और वारंट की त्वरित निकासी करने कहा। रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग, कॉम्बिंग गश्त सुदृढ़ करने, होटल ढाबों, एटीएम, बस स्टैंड सहित संदिग्ध स्थानों की रोज जांच करें।


