भास्कर न्यूज | धमतरी मुजगहन के शासकीय माध्यमिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर यहां नवनिर्मित कला मंच का लोकार्पण भी किया गया। बीते 19 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमकार साहू एवं बालोद विधायक संगीता साहू थी। अध्यक्षता सरपंच होमेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक दिलीप नाग, पूर्व सरपंच रामदयाल साहू थे। कार्यक्रम में प्रधान पाठक गोदावरी गजेन्द्र, ललेश सिन्हा, सविता महोबे, मुक्ति साहू, संगीता देवांगन, किरण बाला गंजीर समेत छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।


