बिना अनुमति पेड़ों पर चला रहे हैं कुल्हाड़ी

धमतरी| मिशन ग्राउंड के पास पहले फुटपाथी व्यापारियों ने अवैध रूप से कब्जा जमाया, और अब इलाके के पेड़ों को कटवाया जा रहा है। 21 फरवरी को सुबह मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल के सामने एक सूखे पेड़ पर एक व्यक्ति कुल्हाड़ी चलाकर उसे काट रहा था। वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ काटना गैर कानूनी है। इसके बावजूद पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस मामले में स्थानीय प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए। यदि पेड़ सूख गया हो और इसे काटना आवश्यक हो, तो यह प्रक्रिया वन विभाग की निगरानी में की जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। – राजकुमार साहू, लालबगीचा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *