गंगरेल के टापू में खुली अवैध शराब की फैक्ट्री, 7 ड्रम महुआ, 5 चूल्हे मिले

धमतरी| गंगरेल बांध के सामने ठेमली टापू के पास स्थित एक अन्य टापू पर खुलेआम महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री बनाई गई है। रविवार को ट्रेकिंग पर गए कुछ लोग जब इस टापू पर पहुंचे, तो उन्हें वहां बुझी हुए 5 चूल्हे और पास में रखे नीले रंग के 7 ड्रम दिखे। ये सभी ड्रम महुआ पास से भरे हुए थे, जिसमें महुआ सड़ रहा था। यह इलाका फुटहामुड़ा और हरफर क्षेत्र का हिस्सा है, जो केरेगांव और अकलाडोंगरी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, दोनों थानों के प्रभारियों ने यह दावा किया है कि यह स्थान उनके इलाके में नहीं आता। समाने आई तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं, कि गंगरेल बांध के दूसरे किनारे पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि पुलिस को इसकी जानकारी कैसे नहीं मिली, जबकि थोड़ी मात्रा में शराब लिए लोगों को मुखबिरी के आधार पर पकड़ लिया जाता है। जिम्मेदारों ने क्या कहा: अकलाडोंगरी थाना प्रभारी एएसआई अरविंद नेताम ने बताया कि जिस क्षेत्र में महुआ शराब बनने की बात हो रही है, वह उनके थाना क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। वहीं, केरेगांव थाना प्रभारी एसआई बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वे इसकी जांच करेंगे। अगर मामला मेरे थाना क्षेत्र का पाया गया तो जरूर कार्रवाई होगी। कार्रवाई करेंगे: एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच-पड़ताल की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *