युकां का आचरण प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला: राहुल

भास्कर न्यूज | बालोद इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए कथित अभद्र प्रदर्शन के विरोध में बालोद जिले से सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में रायपुर पहुंचे। वहां प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है, तब इस प्रकार का आचरण देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रहित को पीछे रख रही है। राष्ट्रीय गौरव से ऊपर राजनीति को रखना दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का व्यवहार कांग्रेस पार्टी के गिरते स्तर को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *