जांजगीर| विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब मतदाता घर बैठे अपना नाम, मतदान केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जांजगीर-चांपा की वेबसाइट https://janjgir-cham pa.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisg arh.nic.in पर उपलब्ध है। चार महीने तक चली प्रक्रिया के बाद 21 को जिले के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थल पर अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जांजगीर-चांपा की वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।


