मरवाही | मरवाही वनपरिक्षेत्र में जंगलों की अवैध कटाई को लेकर मूलचंद, लक्ष्मी नारायण सरकार व अन्य ग्रामीणों ने आयुक्त बिलासपुर संभाग, मुख्य सचिव वन मंत्रालय तथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम कटरा के ढपनी पानी व गवरखोज प्लांट 1086 में बड़े-बड़े सरई और साल वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इससे वन संपदा की सुरक्षा और संवर्धन पर सवाल उठ रहे हैं और क्षेत्र वासियों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध कटाई में शामिल आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने अविलंब रोक लगाने और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।


