डिप्टी सीएम साव करेंगे 19 करोड़ की सड़क का भूमिपूजन

जोंधरा/लोहर्सी | बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मस्तूरी के सोन ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम में पूर्ण हुए और स्वीकृत विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगभग 19 लाख की लागत से नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इसका लोकार्पण प्रस्तावित है। साथ ही सोनसरी से मुकुंदपुर तक साढ़े 8 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए लगभग 19 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तिथि जल्द तय की जाएगी और वे स्वयं उपस्थित होकर विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति शासन की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पटेल, सोन सरपंच मोतीराम साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *