पेण्ड्रा | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के अनुशंसा से प्रांतीय संयोजक कांतिलाल जैन के द्वारा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का जिला जीपीएम का जिला संयोजक प्रकाश नामदेव को बनाया गया है। साथ ही सह संयोजक नर्मदा प्रसाद शुक्ला और कीर्ति कुमार कश्यप को बनाया गया है। घोषित किए गए उपरोक्त तीनों पदाधिकारी सेवा निवृत्त शिक्षक हैं।


