किक बॉक्सिंग: रेफरी के लिए शुभम व मयंक का चयन

कोरबा | वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया ईस्ट जोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 25 फरवरी से शुरू होगी। 5 दिवसीय प्रतियोगिता 29 फरवरी तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में आयोजित होगी। इसके लिए क्वालीफाइड रेफरी शुभम यादव व मयंक डड़सेना का किक बॉक्सिंग स्पर्धा को संपादिन करने चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि ईस्ट जोन से पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मणिपुर, नागालैंड, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। इसे संपादित करने के लिए वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन ने देश के विभिन्न राज्यों से क्वालीफाइड रेफरी का चयन किया है। इनमें छत्तीसगढ़ के कोरबा के सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी से शुभम यादव और मयंक डड़सेना शामिल हैं। इस पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष छगन लाल मूंदड़ा, संस्थापक व कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुद्वान, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक खेल प्रभारी आरके साहू, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की डायरेक्टर प्रीति मिश्रा समेत अन्य ने प्रसन्नता जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *