सीजीपीएससी: दुर्गेश को 21वीं रैंक, सिविल जज बनीं

मरवाही/सेवरा | ग्राम नगवाही (घुड़देवापारा), जिला जीपीएम की कुमारी दुर्गेश नंदनी मराबी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2024 परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल कर सिविल जज पद पर चयनित होकर जिले सहित पूरे आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दुर्गेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता सुरेखा मराबी (गृहिणी), पिता चैन सिंह मराबी (लेखा अधिकारी), छोटी बहन को दिया, जो सदैव शिक्षा के प्रति प्रेरित करते थे। वर्तमान में रायपुर में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने इस कठिन परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने बताया कि नौकरी के साथ पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। दुर्गेश ने युवाओं, विशेषकर आदिवासी अंचल के युवक-युवतियों को संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *