अटल परिसर: घटिया निर्माण का आरोप, शिकायत की गई

भास्कर न्यूज | छुरीकला नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड-15 में हाई स्कूल भवन के सामने अटल परिसर है। वार्ड पार्षद होरीलाल चेलकर ने निर्माण कार्य में ठेकेदार के अनियमितता बरतने और घटिया निर्माण का आरोप लगाया है। नगर पंचायत सीएमओ से शिकायत करते हुए अटल परिसर के निर्माण की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा निम्न स्तर की है। इंजीनियर ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने पर ध्यान नहीं दिया है। नगर पंचायत सीएमओ दीपांकर यादव के अनुसार पार्षद की ओर से शिकायत संबंधी आवेदन मिला है। इसकी जांच कराने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *