क्राइम रिपोर्टर | भिलाई होली त्योहार को देखते हुए जिला पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस दौरान खुलेआम अड्डेबाजी कर शराब पीने वालों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 39 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। इसके तहत पाटन और पुलगांव थाने में 6-6, भिलाई में 3 और उतई में 4-4, नेवई, वैशाली नगर और मोहन नगर थाना में 3-3, पद्मनाभपुर, सुपेला, खुर्सीपार और धमधा में 2- 2, दुर्ग कोतवाली और जामुल थाना पुलिस ने एक-एक प्रकरण में कार्रवाई की। इधर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण के लिए नए साल की शुरुआत से ही ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनवरी में 198 वाहन चालकों और फरवरी में 237 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी और न्यायालयीन कार्रवाई की गई है।


