हेल्थ रिपोर्टर| भिलाई सरकारी अस्पतालों की लैब में बंद मशीनों को चलाने तथा अधिक जांच सुविधा देने की कवायद तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शनिवार को जिला अस्पताल दुर्ग व अहिवारा पहुंच लैब सुविधाओं को जायजा लिए हैं। जांच के लिए भारत सरकार के उपक्रम (एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड) से टाइअप के बाद यह पहला अधिकारिक दौरा हुआ है। हालांकि उपक्रम के अफसर महीना भर पहले सरकारी अस्पतालों की लैब विजिट कर रिपोर्ट तैयार कर लिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. आशिषन कुमार मिंज के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर चूंकि अस्पतालों में संचालित पैथालॉजी आदि के राज्य नोडल है, इसलिए अपने दौरे में उन्होंने जांच सुविधाओं को टटोलने के साथ ही पैथालॉजी की मशीनों को देखा है। जिला अस्पताल की लैब में पहुंचने पर पूर्व सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम ने उन्हें लैब में मौजूद बंद व संचालित मशीनों की विस्तृत जानकारी दी है। जानकारी मिली की जिला अस्पताल की लैब को देखने के बाद डिप्टी डायरेक्टर सीएचसी अहिवारा की लैब देखने रवाना हो गए हैं। वहां भी उन्होंने लैब सुविधाओं के बारे में जानकारी ली है।


