कठिन प्रश्नों से अभ्यर्थी परेशान, 50% बेहद उलझाने वाले रहे, कटऑफ गिरेगा

एजुकेशन रिपोर्टर | दुर्ग छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को हुई। सामान्य अध्ययन के पहले प्रश्न पत्र ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया। कई परीक्षार्थियों का कहना है कि लगभग 50 प्रतिशत प्रश्न बेहद कठिन और उलझाने वाले थे। विशेषज्ञों के अनुसार कई सवालों का स्तर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा जैसा था। ऐसे में वही अभ्यर्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाए होंगे जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं या पहले लंबे समय से कई बार सीजीपीएससी परीक्षा दे चुके हैं। नए और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए प्रश्नपत्र काफी चुनौतीपूर्ण रहा। विश्लेषकों के अनुसार प्रश्नों में गहराई, तथ्यात्मक जटिलता और अवधारणात्मक समझ की मांग अधिक थी, जिससे नए अभ्यर्थियों को कठिनाई हुई। द्वितीय प्रश्नपत्र औसत और सरल था लेकिन ये सिर्फ क्वालिफाईंग था। कठिन पेपर के कारण इस बार कटऑफ में गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि सामान्य वर्ग के लिए 55-60 प्रतिशत, ओबीसी के लिए करीब 50 प्रतिशत और एससी-एसटी वर्ग के लिए लगभग 40 प्रतिशत अंक प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं। तसमई, पनही खियाना, बरदी, धुंगियाइन जैसे रोचक प्रश्न पूछे : छत्तीसगढ़ी से संबंधित कई रोचक प्रश्न पूछ गए। जांवर का मतलब क्या है, सखी या साथी, समवयस्क स्त्री या पुरुष, लड़का या लड़की, उप पति या उप पत्नी। धुंगियाइन, बिसरइन, भकरइन मे से कौन सा एक प्रकार का गंध है। दक्षिण दिशा को छत्तीसगढ़ी में क्या कहते हैं- भंडार, रक्सहूं, उत्ती या बुड़ती। कौन से शब्द जानवरों के ​समूह को प्रदर्शित करता है- बरदी, खइरखा, गोहड़ी या सभी। परसासन, संसकिरित, परकीरिति और झुठर्रा में मानक छत्तीसगढ़ी शब्द कौन सा है? खीर जैसा व्यंजन (तसमई) और खूब परिश्रम करना के लिए मुहावरा (पनही खियाना) भी पूछा गया था। वे तथ्यात्मक सवाल जिनसे उलझ गए परीक्षार्थी {भारत में राज्यों की सौर ऊर्जा क्षमता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें । {नीति आयोग द्वारा प्रकाशित राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2025 में राज्यों द्वारा प्राप्त शीर्ष तीन स्थानों का सही क्रम क्या है? {केन्द्रीय बजट 2025-26 के अनुसार लघु उद्यमों के लिए संशोधित निवेश सीमा क्या है? {किस वर्ष में भारतीय रुपए का अवमूल्यन नहीं किया गया था? { केन्द्रीय बजट 2025-26 में घाटों को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें । {भारत की आंतरिक प्रवासन की ग्रामीण शहरी धाराओं के निम्नलिखित चार प्रकारों पर विचार कीजिए। {भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत आने वाली विभिन्न फसलों की सही संख्या क्या है ?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *