प्लांट में आग: बगैर जांच 15 करोड़ के नुकसान की एफआईआर

राजनांदगांव| घुमका इलाके के मोहंदी में केमिकल प्लांट में लगी आग के मामले में 15 करोड़ के नुकसान की एफआईआर कर दी गई है। घुमका पुलिस ने प्लांट संचालक की मौखिक जानकारी में यह एफआईआर दर्ज की है। अब मामले की दोबारा जांच की जाएगी। मोहंदी में मौजूद जया ​क​ेमिकल प्लांट में 16 फरवरी को अज्ञात कारण से आग लग गई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने का दावा किया और अचानक जांच पूरी हुए बगैर आग लगने से 15 करोड़ रुपए के नुकसान की एफआईआर दर्ज कर दी गई। इतने बड़े रकम के नुकसान पर एफआईआर की जांच की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के अफसरों ने घुमका थाना प्रभारी को दोबारा जांच करने की निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *