12 का प्रस्ताव और मुरकुटा सरपंच ने कटवा दिए 172 पेड़

भास्कर न्यूज | मारो ग्राम पंचायत मुरकुटा के सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने प्रस्ताव से अधिक सरकारी पेड़ों की अवैध कटाई करवाई है। मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत द्वारा तालाब सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए 10 से 12 पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन सरपंच ने करीब 172 सरकारी पेड़ों की कटाई करवा दी। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी फर्जी प्रस्ताव पारित कर आसपास के जंगलों के पेड़ कटवाए गए और मामले को अपने प्रभाव के चलते दबा दिया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर बेमेतरा और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *