गांवों में टंकी अधूरी, गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ेगा

भास्कर न्यूज | दामापुर जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत दामापुर व सैहामालगी समेत अन्य गांवों में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित नल-जल योजना का निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। अधूरे कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बीते साल 29 अप्रैल 2025 को इस संबंध में मुख्यमंत्री, कलेक्टर व पीएचई विभाग को लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों की मूलभूत समस्या की अनदेखी की जा रही है। गर्मी के दिनों में गांव में पानी की भारी किल्लत हो जाती है। ऐसे में यदि 15 मार्च तक पानी टंकी चालू नहीं हुई तो वे पानी के दर दर भटकना पड़ता सकता है। किसी भी हालत में पानी टंकी प्रारंभ की जाए। वैकल्पिक व्यवस्था करें यहां के ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक इस योजना का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बोर खनन कराया जाए व जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा क्षेत्र में लगे अधिकतर हैंडपंप से आयरन युक्त पानी निकलता है, जो पीने लायक नहीं है। यहां रहने वाले ग्रामीण पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के 80 प्रतिशत से ज्यादा घर में साफ पानी नहीं मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *