भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उपनिरीक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा होगी। भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है। वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है, अंतिम तारीख 27 फरवरी है। वहीं, परीक्षा की संभावित तारीख 26 अप्रैल है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। विस्तृत जानकारी व्यापमं के वेबसाइट vyapameg. cgstate.gov .in पर उपलब्ध है।


