सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

अंबिकापुर | उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में व्यास नगर-काशी सेक्शन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 25 फरवरी को कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया चुनार-प्रयागराज-जंघई -जौनपुर होकर चलेगी। वहीं 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मानिकपुर-प्रयागराज- प्र्रतापगढ़ -सुल्तानपुर- अयोध्या धाम-गोरखपुर मार्ग से संचालित होगी। यात्रियों से परिवर्तित मार्ग की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *