मांड व मैनी नदी का सीना छलनी, खुलेआम रेत का अवैध खनन

सीतापुर| सीतापुर क्षेत्र में इन दिनों रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वे प्रशासन और नियमों को ठेंगा दिखाकर मांड और मैनी नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। खनिज विभाग की निष्क्रियता के चलते तस्कर बेखौफ होकर दिन-दहाड़े मशीनों से अवैध खनन कर रहे हैं और रात के अंधेरे में दर्जनों हाइवा के जरिए रेत का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। रेत माफियाओं ने विशेष रूप से केसला, भिठुआ, राधापुर, मंगरैलगढ़, नावाटोली, काराबेल, महेशपुर, प्रतापगढ़ और मैनपाट के तराई क्षेत्र महारानीपुर की नदियों में बिना किसी अनुमति के अंधाधुंध खुदाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *