सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने कार्यशाला आज से

धमतरी| जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धमतरी द्वारा जिले के सभी ब्लाकों में एक दिवसीय प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत कार्यशालाओं का आयोजन किया है। 23 फरवरी को नगर पंचायत भखारा एवं जनपद पंचायत मगरलोड, 25 फरवरी को नगर पंचायत आमदी एवं जनपद पंचायत नगरी, 26 फरवरी को जनपद पंचायत कुरूद एवं कुकरेल तथा 27 फरवरी को महतारी सदन करेलीबड़ी एवं जनपद पंचायत धमतरी में कार्यशाला सुबह 11 बजे से होगा। जिले में खाद्य प्रसंस्करण आधारित सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग एवं विपणन से जोड़ने तथा किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यशाला होगा। इसमें योजना के तहत उपलब्ध अनुदान, ऋण, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *