बदला लेने घर में घुसकर की मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर | कोटमीसोनार थाना पुलिस ने गंभीर मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। प्रकरण में एक नाबालिग की संलिप्तता भी पाई गई है। घटना 8 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे की है। आरोपियों ने शुभम यादव निवासी स्कूल पारा कोटमीसोनार के घर में घुसकर रंजिश के चलते मारपीट की। गाली-गलौज भी किया। बीच-बचाव के लिए पहुंची पीड़ित की मां के साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर थाना अकलतरा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट और घर में घुसकर उत्पीड़न करने की वारदात स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विजय कुमार केंवट (39), कन्या कुमारी केंवट (36), रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट (28) और अजय केंवट (38) शामिल हैं। सभी आरोपी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा के निवासी हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *