साऊंड सिस्टम के उपयोग पर 31 मार्च तक लगी रोक

कोरबा| जिला दंडाधिकारी कलेक्टर कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से जारी हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम व शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक होगी। इसके मद्देनजर परीक्षाओं के सुचारू संचालन और छात्रों की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान को रोकने छात्रों के हित में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 31 मार्च तक साऊंड सिस्टम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *