खाड़ी में चक्रवात सक्रिय आज धूप-बादल के आसार

बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय होने की वजह से नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह सिस्टम पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ सकता है। इसके बाद यह मुड़कर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तरफ अगले 48 घंटे में जाने की संभावना है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से जिले के कई हिस्सों में धूप-बादल के आसार है। बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *