विधानसभा क्षेत्रों में वोटरों की संख्या इतनी

भास्कर न्यूज | गरियाबंद विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। प्रक्रिया के बाद जिले में कुल 4 हजार 377 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है। एसआईआर के पहले जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 4,33,247 थी, जो अब बढ़ कर 4,37,624 हो गई है। शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस उइके ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में इसकी जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था, जिसके अनुसार जिले में कुल 433247 मतदाता दर्ज थे। इनमें 214480 पुरुष, 218759 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल थे। प्रक्रिया के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के अनुसार जिले में अब कुल 437624 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 216304 पुरुष, 221312 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रक्रिया के दौरान नाम जोड़ने के लिए कुल 610 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 653 व्यक्तियों के नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया दर्ज है। विलोपन के लिए कुल 91 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 47 स्वीकृत एवं 44 निरस्त किए गए। प्रक्रिया के दौरान संशोधन हेतु 4182 आवेदन आए थे जिसमें 4129 स्वीकृत किए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषा ठाकुर सहितअन्यमौजूदथे। राजिम विधानसभा में कुल 217892 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 107749 पुरुष, 110138 महिला एवं 6 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 219731 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 108555 पुरुष, 111174 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *