दो गांवों को मिला पीडीएस और नया सार्वजनिक भवन

तिल्दा-नेवरा| बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत ग्राम खपरी खुर्द और सतभावा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। मंत्री वर्मा ने ग्राम खपरी खुर्द एवं सतभावा में नव निर्मित पीडीएस भवन और सार्वजनिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को राशन वितरण और सामाजिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही लगभग 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ‘महतारी सदन’ का भूमि पूजन भी किया गया। यह भवन माताओं और बहनों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोगी रहेगा। मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *