हाईकोर्ट सीजे रमेश सिन्हा की माता को श्रद्धांजलि दी

धमतरी| बीते 18 फरवरी को शाम 5 से 6.30 बजे तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश की माता स्व. कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942-15 फरवरी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति हवन का आयोजन मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन हुआ। भजन संध्या पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी उपस्थितजनों द्वारा मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ने सदैव जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी। मां के स्नेह और आशीर्वाद की स्मृतियां सदैव शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री, गजेंद्र यादव विधि मंत्री, उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, रमेश बैस पूर्व राज्यपाल, सुशांत शुक्ला विधायक, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अफसर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *