भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंत्री बनाए गए वोषित

सांकरा| भाजयुमो में मंत्री पद की जिम्मेदारी वोषित कुमार कौशल को सौंपी गई है। वे खालगढ़ निवासी हैं, जो वनांचल और विशेष पिछड़ी कमार एवं भुजिया जनजातियों का क्षेत्र है। अपने गांव से वे करीब 40 किमी की कच्ची सड़क का सफर तय करके मुख्यालय नगरी पहुंचते हैं, जहां वे पार्टी की बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रैलियों जैसे विभिन्न आयोजनों में भाग लेते हैं। उनके मंत्री पद पर नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष है। ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर भारत पटेल, डाकेश पटेल, शेखर पटेल, राजेंद्र पटेल, खिलेश्वर पटेल, युवराज पटेल, चुम्मन पटेल, यतिंद्र पटेल, साजिवन पटेल, बलिराम पटेल, दमन पटेल, घासी पटेल, डिगेश पटेल, यश साहू, दिलिप पटेल, बेदन पटेल, संदीप पटेल, दीपक पटेल और अन्य ग्रामवासियों ने हर्ष जताया। वोषित कौशल ने कहा कि वे पार्टी के सभी कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *