अर्जुंदा कॉलेज में पुरस्कार वितरण किया गया

बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में रेड क्रॉस सोसाइटी और रेड रिबन क्लब ने पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि जन भागीदारी अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र थे। विशिष्ट अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. समीर दशपुत्रे , आलोक तिवारी और मनीष ठाकुर रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को लगातार परिश्रम करने और महाविद्यालयीन गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य मोहित कुमार साव ने की। संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति ध्रुवे व आभार प्रदर्शन प्रभा शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *