भास्कर न्यूज | उपरवाह ग्राम पटेवा में युवाओं की प्रेरक पहल पर बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। खोमलाल साहू, हरीश साहू, केजन साहू, नीलकंठ साहू (शिक्षक) एवं संजय मांडवी ने यह पहल की। क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय परिचय दिया। शिविर में 70 से अधिक रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाई। चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, स्वच्छता और सुव्यवस्थित व्यवस्था देखने को मिली। इस अवसर पर समाजसेवी मिथलेश साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष अक्षय पटेल, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष पटेवा, भाजपा कोषाध्यक्ष खेमलाल साहू (दर्रा) एवं समाजसेवी माधव साहू ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। हेलमेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगकर्ताओं और जनसमूह का आभार व्यक्त किया। उपरवाह. पटेवा में लगे शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान।


