1827 ने दी सीजी पीएससी परीक्षा, 393 अनुपस्थित

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक हुई। जिले में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा कवर्धा पहुंचे। उन्होंने शासकीय राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रुचि शार्दूल भी मौजूद रहीं। जिले में कुल 2220 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1827 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 393 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र हुआ, जिसमें 1857 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 363 अनुपस्थित रहे। दोपहर 3 से 5 बजे तक तार्किक क्षमता का प्रश्नपत्र आयोजित हुआ, जिसमें 1827 अभ्यर्थी शामिल हुए। केंद्रवार उपस्थिति में आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय पीजी कॉलेज में 505, राजमाता कॉलेज में 204, स्वामी करपात्री जी शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में 464, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौक में 324 तथा स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल बस स्टैंड में 330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *