बेमेतरा| छत्तीसगढ़ मेहर समाज द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा का समाज के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थितजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, त्याग, भक्ति और समानता के संदेश को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि उन्होंने समाज को एकता, प्रेम और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।


