कृत्रिम हाथ लगाने विशेष शिविर रायपुर में आज से

कांकेर| समाज कल्याण विभाग और इनाली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में बायोनिक (कृत्रिम) हाथ लगाने के लिए विशेष शिविर जारी है, जो 23 फरवरी तक चलेगा। यह शिविर उन दिव्यांग जनों के लिए है जिनका कोहनी से नीचे हाथ नहीं है। यह चाहे दुर्घटना, नक्सली घटना या जन्मजात कारण से हो। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों को पात्र हितग्राहियों की सूची भेजने कहा है। शिविर प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित है। हितग्राहियों के आवागमन व भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *