8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई पर पेन डायरी भेंट कर उज्जवल भविष्य की कामना

बेनूर| कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत पलना स्थित उच्च प्राथमिक शाला में शनिवार को कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। शाला परिवार की ओर से विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उन्हें डायरी व पेन भेंट किए गए। शिक्षकों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, स्कूल और शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं सीमा, फूलबती, हेमबती, दिनेश्वरी, जगत और अरुण सहित अन्य बच्चों का विशेष सहयोग रहा। शिक्षक अरविंद बेक, जानू राम पोयाम, टुपेश नेताम, शैलेन्द्र साहू, खोमेश्वरी मंडावी, संपत प्रधान व सुंदर सोरी ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *