खमतराई रोड पर कई स्ट्रीट लाइट बंद, हादसे का डर

बिलासपुर | खमतराई रोड पर कई स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को रात के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन रोशनी के अभाव में दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है।नागरिकों का कहना है कि शाम ढलते ही सड़क पर घना अंधेरा छा जाता है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात के कारण जोखिम उठाना पड़ता है। -पुष्कर सिंह, स्थानीय निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *