जेजेएम: मजगांव में पानी टंकी का हुआ भूमिपूजन

भास्कर न्यूज | मुंगेली ग्राम पंचायत मजगांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद सदस्य तरूण पाटले ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच संगम गर्ग, उपसरपंच धनु बंजारा, भूतपूर्व सरपंच अशोक यादव, प्रमोद पाटले, मालिक राम और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यह निर्माण कार्य ग्रामीणों के जनहित में किया जा रहा है। टंकी बनने से गांव के लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की सुविधा मिलेगी। परियोजना के पूरा होने से पानी की आपूर्ति में सुधार होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने इस पहल की सराहना की और जल जीवन मिशन के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *