शिविर : 296 पात्र हितग्राहियों को 15 दिनों में मिलेंगे 582 सहायक उपकरण

प्रशासनिक रिपोर्टर| दुर्ग समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग को सहायक उपकरण बांटने के लिए तीन दिनो तक शिविर लगाया है। शिविर भिलाई-चरोदा और दुर्ग में लगाया गया। इस दौरान 296 पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया। इन ​हितग्राहियों को 582 सहायक उपकरण दिया जाएगा। उपकरण वितरण में करीब 15 दिन का वक्त लगेगा। हितग्राहियों के चयन के पहले सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपसंचालक एपी गौतम ने बताया कि हितग्राहियों में फिजिकली हैंडीकेप्ड की संख्या ज्यादा है। इन हितग्राहियों को ट्राईसाइकल दी जाएगी। इसी तरह दृष्टिबाधित हितग्राहियों को स्मार्ट फोन और ब्रेल कीट दिया जाएगा। इसी तरह श्रवणबाधित हितग्राहियों को श्रवण यंत्र और मानसिक रोगियों को कीट बांटी जाएगी। वही कुछ हितग्राहियों को कृत्रिम अंग भी सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी-सेल कंपनी के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सहायक उत्पादन केन्द्र और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 18,19 और 20 फरवरी 2026 दिव्यांग जन सहायक उपकरण वितरण के लिए शिविर लगाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *